मॉल में चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस बस स्टैंड के सामने स्थित मॉल व गोदाम में चोरी करने के मामले में एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया. वह पूर्व में तीन शोरूम में सेंध लगाकर दुपहिया वाहन व रुपए चुरा चुका है
थानाधिकारी सोमकरण चारण ने बताया कि गत सात नवम्बर की रात प्रतापनगर मुख्य रोड स्थित एसजी मॉल में सेंध लगाई गई थी. मॉल से चार हजार रुपए, कपड़े, एक मोबाइल और गोदाम से मोपेड चुरा ली गई थी. मॉल के मैनेजर विकास कुमार फुलवारिया की तरफ से चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
तकनीकी पहलुओं से जांच व तलाश के बाद सोजती गेट के अंदर भील बस्ती निवासी अर्जुन पुत्र बाबूलाल भील को गिरफ्तार किया गया. उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया.
पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर नकबजन है. उसके खिलाफ नकबजनी के नौ मामले दर्ज हैं. वह प्रतापनगर स्थित वाहन शोरूम राजा मोटर्स, सुनीता मोटर्स व एक अन्य दुपहिया वाहन शोरूम से दुपहिया वाहन चुरा चुका है
उससे चोरी का दुपहिया वाहन, रुपए, मोबाइल व अन्य सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wNCBXz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment