अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सरदारपुरा थाना पुलिस के साथ मिलकर सुभाष नगर रोड पर मिल्कमैन कॉलोनी में दबिश देकर शुक्रवार को एक युवक से अवैध पिस्तौल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि मिल्कमैन कॉलोनी में एक युवक के पास हथियार होने और उसके किसी वारदात की फिराक में घूमने की सूचना मिली। इस पर सरदारपुरा थाने के उप निरीक्षक सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में एएसआइ गोकुलराम, कांस्टेबल पूनमचंद हुड्डा, विक्रम, राजराम और नरेन्द्रसिंह ने कॉलोनी में दबिश दी व तलाश के बाद मूलत: भेड़ गांव में हनुमान नगर के रूपावतों की ढाणी हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी लखसिंह पुत्र नरपतसिंह को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्तौल मिली। इस पर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लखसिंह पुत्र नरपतसिंह को गिरफ्तार किया गया। वह हथियार किससे लाया था इस संबंध में लखसिंह से पूछताछ की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qOgcbM
0 comments:
Post a Comment