सूर्यनगरी में छाया पंच पर्व का उल्लास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. समृद्धि, आरोग्य एवं अंधेरे पर उजाले की जीत के पंचपर्व दीपोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को होगा। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवद्र्धन पूजन, भाई दूज के उपलक्ष्य में शहर के बाजार आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से नहा चुके हैं। गुरु पुष्य के बाद धनतेरस को एक बार फिर घरों व बाजारों में 'मंगलÓ का उल्लास छाएगा। पंच पर्व का आगाज मंगलवार को घर घर दीपदान से होगा।

त्रिपुष्कर योग होने के कारण व्यापारियों को जबरदस्त ग्राहकी की उम्मीद है। इस बार धनतेरस वेतन दिवस के दूसरे दिन होने से प्राइवेट सेक्टर के नौकरी पेशा लोगों व सरकारी कर्मचारी वर्ग में खरीदारी के प्रति उत्साह है। महंगाई के बावजूद मारवाड़ के लोगों में कीमती धातुओं की खरीद के प्रति भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

धन त्रयोदशी को मारवाड़वासी कीमती धातु खरीदने की परम्परा का निर्वहन करते रहे है। साथ ही परम्परानुसार तांबे-पीतल व स्टील के बर्तन और चांदी के सिक्के भी खरीदने का प्रचलन रहा है। धनतेरस को माइक्रोवेव ओवेन, कम्प्यूटर, मोबाइल, रसोई की वस्तुएं, एलईडी, प्रोपर्टी, फ्लेट, वाहन, साज-सजावट, फर्नीचर खरीद के लिए भी लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।

धन्वंतरी जयंती भी मनेगी
समुद्र मंथन के बाद आरोग्यवद्र्धक अमृत कलश लेकर प्रकट हुए भगवान धनवन्तरि का प्राकट्य दिवस मंगलवार को धनवन्तरि जयंती के रूप में मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा व प्रार्थना से स्वास्थ्य धन और सेहत प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस अवसर पर गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर जैसे सात तरह के खाद्यान्न की पूजा भी होती है।

पूजन व खरीदारी के श्रेष्ठ मुहूर्त
धनतेरस तिथि - 2 नवंबर

अभिजित मुहूर्त सुबह 11.42 से 12.26 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 5.05 से 5.29 तक

प्रदोष काल- शाम 5.35 से रात्रि 8.14 तक
वृषभ काल-शाम 6.18 से 8.14 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 11.16 से 12. 07 तक

पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी
धनतेरस की पूर्व संध्या पर जोधपुर संभाग के विभिन्न अंचलों से लोग खरीदारी के लिए जोधपुर पहुंचे। बाजार में भीड़ से बचने के लिए लोगों ने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी की। इस बार देवउठनी एकादशी से आरंभ हो रहे सावों के लिए भी खरीदारों की भीड़ रही। नई सड़क, जलजोग, सरदारपुरा प्रथम, बी व सी रोड, चौपासनी रोड, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, त्रिपोलिया बाजार, रातानाडा, महामंदिर , घंटाघर, कटला बाजार, सर्राफा बाजार में त्योहारी खरीदारी की रंगत नजर आई। प्लॉट, फ्लेट व बंगलों की खरीद के लिए भी बुकिंग के अलावा ऑटोमोबाइल शो रूमों पर दुपहिया वाहनों-कारों की बुकिंग के लिए भीड़ नजर आई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bxbGW7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment