नवंबर में कोरोना बढऩे की आशंका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण का अभी पूर्ण रूप से खात्मा नहीं हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना दिवाली के बाद नवंबर में बढ़ सकता है। इसके लिए अलर्ट रहने की जरूरत है, जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें विशेष रूप से अलर्ट रहना पड़ेगा।
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया ने बताया कि दिवाली के बाद कोरोना बढऩे के आसार है। इसका कारण दिवाली त्योहार में जमकर खरीदारी होती है, लोग बाजारों में इकट्टा होते है। एक सीजन पूरा खत्म होता है। दूसरा डबल वैक्सीनेशन बहुत कम है। साथ ही अनवैक्सीनेटेड आबादी भी शहर में घूम रही है, यहीं से प्रॉब्लम चालू होने की संभावनाएं है। डब्ल्यूएचओ ने भी नवंबर के लिए चेताया है। आशा करते हैं कि कोरोना न फैले। नए वेरिएंट भी देश में मिल रहे हैं। बड़ी बात ये हैं कि स्प्रेड होने में मदद मिलेगी। वहीं कोरोना का आंकड़ा मंगलवार को शून्य रहा। इस साल अब तक 71248 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67506 और 12 सौ की मौत हुई। दो दिन से कोई रोगी पॉजिटिव नहीं निकला।

डेंगू के 56 नए केस मिले

जोधपुर में डेंगू के मंगलवार को 56 नए मामले सामने आए। एम्स से 45 व 11 मेडिकल कॉलेज से मिले हैं। ये रिपोर्ट कार्ड व एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आए रोगियों की हैं। जोधपुर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा पौने सात सौ तक पहुंच गया हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZKasVv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment