जोधपुर.
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेल गाडिय़ों में यात्रियों के बैग से आभूषण व लाखों रुपए चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक सरगना है। आरोपियों ने राजस्थान के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात व मध्यप्रदेश में ट्रेनों में कई वारदातें कबूल की है।
पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गत 17 अगस्त को मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आई मण्डोर एक्सप्रेस में पाल रोड पर सुभाष नगर निवासी सविता राठी का बैग चोरी हो गया था। जिसमें सोने की तीन चुडिय़ां, कान के दो झुमके, हीरे जडि़त घड़ी, एक लाख रुपए और दो मोबाइल थे। वहीं, गत 21 अक्टूबर को मण्डोर एक्टसप्रेस के फस्र्ट एसी कोच में अधिवक्ता रामकुमार छापरवाल की पत्नी लेडिज पर्स चोरी हो गया था। जिसमें सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार चुडिय़ां, चार अंगूठियां, 1.50 लाख रुपए और दो मोबाइल थे। इस संबंध में तलाश के बाद धौलपुर में कंचनपुर थानान्तर्गत ध्वजपुरा निवासी रणजीत पुत्र नवलसिंह और उत्तर प्रदेश में आगरा निवासी अमित पुत्र संतोष दीक्षित को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में जीआरपी (मेड़ता रोड) थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह, एसआइ हेमसिंह, हेड कांस्टेबल पूनाराम, साइबर सैल के विशेषज्ञ व कांस्टेबल दीपेन्द्रपालसिंह आदि शामिल थे।
आरोपी रेलगाडिय़ों में यात्रियों के बैग से सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े हुए हैं। रणजीत हिस्ट्रीशीटर है और गैंग का सरगना है। जो यूपी के साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों में वारदातें करता है।
एसी कोच में सफर कर चुराते हैं कीमती सामान
जीआरपी का कहना है कि आरोपियों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में ट्रेनों में अनेक वारदातें करना कबूल किया है। गिरोह के लोग ट्रेनों के फस्र्ट, द्वितीय व तृतीय श्रेणी एसी कोचों में सफर करते हैं। इस दौरान यात्रियों के कीमती सामान व बैग की रैकी करते हैं और मौका पाकर चोरी कर गायब हो जाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qpwPdE
0 comments:
Post a Comment