जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने शादीशुदा होने के बावजूद एक युवक से शादी करने और आठ महीने बाद ही पांच लाख रुपए के आभूषण लेकर गायब होने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। उसके परिजन की भूमिका की जांच की जा रही है।
उप निरीक्षक हरिमन ने बताया कि प्रकरण में भीलवाड़ा जिले के भीमगंज थानान्तर्गत पुरानी धान मण्डी निवासी उमादेवी पुत्री नागेन्द्र कुमार उर्फ शिवलाल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया। उसे भीलवाड़ा से पकड़कर लाया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
गौरतलब है कि शिकारगढ़ में नैनो मैक्स निवासी विजय पुत्र राजेन्द्र वैष्णव ने उमादेवी, उसके माता-पिता और एक चिकित्सक के खिलाफ कुछ समय पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। गत 11 दिसम्बर को विजय की शादी उमा से कराई गई थी। उसने खुद को अविवाहित बताया था। आठ महीने तक साथ रहने के बाद 27 अगस्त को उमा पारिवारिक सदस्य के बीमार होने का बताकर पीहर गई थी। जो लौटकर नहीं आई। वह अपने साथ पांच लाख रुपए के आभूषण भी ले गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की वर्ष 2016 में तुषार सक्सेना से अजमेर के आर्य समाज में शादी हुई थी। इसके बाद उसने विजय से दुबारा शादी कर ली थी। तुषार की भूमिका की जांच की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oNYVwK
0 comments:
Post a Comment