जोधपुर. मेरा नाम दीक्षा सेन है। मैं डायटिशियन हूं और इंडियन डाइटेटिक्स एसोसिएशन राजस्थान जयपुर चेप्टर की लाइफ मेंबर भी हूं। वैसे तो मैंने अपनी डाइटेटिक्स इंटर्नशिप शहर के एक निजी अस्पताल से पूरी की थी लेकिन कोविड-19 में लोगों की गिरती सेहत और प्रतिरोधक क्षमता कम होने से डाइट के जरिए उसे वापस प्राप्त करने के उद्देश्य ने मुझे स्वतंत्र रूप से डायटिशियन बनने की प्रेरणा मिली। इससे एक तरफ घर में सैकेण्ड इनकम भी शुरू हो गई और दूसरी तरफ समाज सेवा का भी मौका मिल रहा है।
कोरोना की दोनों लहर के दौरान मैंने देखा कि कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत अधिक समस्याओं को सामना करना पड़ा, जिसके चलते लोग अब स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरुक हो गए। इसमें डाइट का भी काफी महत्व है। मैंने अपने सम्पर्क के चिकित्सकों और सोशियल मीडिया के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए डाइट का महत्व बताना शुरू किया तो लोग जुडऩे लगे और बिजनेस बढऩे लगा। आज थाइरॉएड ,डायबिटीज, बीपी जैसे समस्याओं के लिए लोग डाइट और अपनी लाइफ स्टाइल चेंज करके बीमारियों से दूर रह रहे हैं। इससे डायटिशियन कॅरियर को काफी ग्रोथ मिली है।
घर बैठे मोटापा बढ़ा, हमें डाइट तय करने का रोजगार मिला
कोविड-19 में लोग लंबे समय तक घरों में रहे और मोटापा की समस्या आम होने लगी। पहली बार किसी बीमारी में लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट का सहारा लिया। इस वजह से कई लोग मेरे पास आने लगे और स्वास्थ्य संबंधी समस्या के अनुसार डाइट प्लान मांगने लगे। मैं अब डाइट व जीवन शैली में बदलाव का प्रेस्क्रिप्शन लिखती हूं।
गूगल व यू-ट्यूब पर भरोसा हुआ कम
कोविड से पहले लोग डाइट को लेकर ज्यादा सतर्क नहीं थे। गूगल और यू-ट्यूब के जरिए डाइट का हल निकाल लेते थे लेकिन उनकी सोच में बदलाव आ रहा और वे डायटिशियन का महत्व समझने लगे हैं। भविष्य में डायटिशियन को कॅरियर के रूप में अपपाने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है।
........................
इनकम मीटर
- कारोबार शुरू: 2019
- काम को गति मिली: 2020-21
- स्टाफ: कोई नहीं
- कार्यक्षेत्र: ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों
...........................
ऐसे हुई आय में वृद्धि
जून 2019 ----- 5 प्रतिशत
जून 2020 -----22 प्रतिशत
दिसस्बर 2020----- 20 प्रतिशत
मई 2021 ----- 35 प्रतिशत
अक्टूबर 2021 ----- 47 प्रतिशत
...............................
सफलता के मंत्र
1 आप जो भी काम करना चाहते हैं उसे दिल से करें। अपनी रुचि के साथ करें।
2 अगर आप अपने जीवन में सफलता चाहते हैं तो आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। आपको हर चुनौतियों से लडऩे के लिए हिम्मत रखनी होगी।
3 परिणाम की परवाह किए बगैर काम करना चाहिए। अवसर जरुर मिलता है। जैसे मुझे मिला।20
4 अपने हर कदम को छोटा-छोटा रखें। धीरे-धीरे आप ऊपर चढ़ जाएंगे।
5 बिजनेस के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। अस्वास्थ्यी जीवन शैली आपके रोजगार पर भी विपरित असर डालती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Hkvz1B
0 comments:
Post a Comment