'सुखरात्रि को रोशनी से दमक उठी सूर्यनगरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंधरे पर उजाले की जीत के पर्व दीपावली की प्रदोष वेला में घरों की दहलीज -कंवळों में रोशन असंख्य दीयों से सजी दीपमालाओं से समूची सूर्यनगनरी जगमगा उठी। सिद्धियों और निधियों की अधिष्ठात्री भगवती महालक्ष्मी का स्वागत करने के लिए समूचे शहर ने पलक पावड़े बिछा दिए। प्रदोषकाल में गृहस्थ, व्यापारी, उद्यमियों ने सुविधानुसार मुहूर्त में महालक्ष्मी का पूजन का सुख समृद्धि की कामना की। आनंद-उल्लास के माहौल में दीपोत्सव की शाम महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश व सरस्वती के षोडशोपचारपूर्वक पूजन किया गया। 'सुखरात्रिÓ कहे जाने वाली दिवाली की रात छाए अमावस्या के अंधकार को दूर करने के लिए शहरवासियों की ओर से जमकर आतिशबाजी ने दिलों को आनंद और उल्लास से भर दिया। विष्णुप्रिया महालक्ष्मी के पूजन के साथ ही शुरू हुआ आतिशी अठखेलियों का क्रम देर शाम तक जारी रहा।

बाजार में उमड़ा खरीदारों का हुजूम
दीपावली की संध्या से ही महालक्ष्मी पूजन के लिए लगातार शुभ मुहूर्त होने के कारण बाजार में खरीदारों का हुजूम रहा। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। महालक्ष्मी पूजन के लिए परम्परागत पूजा की सामग्री, आभूषण, ड्राइ फ्रूट, गृह साज सज्जा, घरेलु आवश्यक सामग्री व नवीन परिधानों की खरीदारी का दौर दिन भर जारी रहा। महालक्ष्मी पूजन के लिए मूर्तियां, श्रीयंत्र, पूजन चौकी, मांगलिक व ऋतुपुष्प आदि पूजन सामग्री खरीदी। बच्चों और युवाओं में पटाखे खरीदने के प्रति विशेष उत्साह नजर आया। सूर्यनगरी के सभी प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं की ओर से ग्राहकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई।

अन्नकूट महोत्सव आज से

दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को कमला जयंती व महावीर निर्वाण दिवस भी मनाया जाएगा। मंदिरों में सुबह गोवद्र्धन पूजन के साथ ही अन्नकूट महोत्सव शुरू हो जाएंगे। परम्परागत रामा श्यामा का दौर भी शुक्रवार से आरंभ होगा।
महालक्ष्मी पूजन के साथ सोशल मीडिया पर एक दूसरे को दीपोत्सव की बधाइयां देने क्रम देर शाम तक जारी रहा।

जोधपुरवासी निभाएंगे रामा-श्यामा की परम्परा

पांच दिवसीय दीपोत्सव के चतुर्थ दिवस कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार को गोवद्र्धन पूजन व अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। सूर्यनगरी के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में छप्पन भोग पूजन के साथ ही अन्नकूट महोत्सव आरंभ हो जाएगा। इसी दिन शहरवासी परम्परागत रामा-श्यामा परम्परा का निर्वहन करेंगे।

यम द्वितीया पर रिश्तों में घुलेगी मिठास
पंच महापर्व के अंतिम दिन शनिवार को भाईदूज पर भाई-बहन के प्रेम स्नेह में मधुरता और प्रगाढ़ होगी। यम द्वितीया भाई दूज के दिन विवाहित बहनें अपने भाइयों को घर आमंत्रित कर हाथों से भोजन खिलाने के बाद उनकी खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इसी के साथ पंच महापर्व का समापन होगा। कहा जाता है कि इस दिन यमुना (नदी ) ने अपने भाई यम को घर आमंत्रित किया था। तब यम इस विशेष दिवस पर वरदान दिया कि जो भाई कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को अपनी बहन के घर भोजन करेंगा उसे सुख समृद्धि प्राप्त होगी।

महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक आज

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक दिवस 5 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके जैन धार्मिक स्थलों में प्रभातफेरी, सामूहिक चैत्य वंदन एवं गौतमरास का आयोजन होगा। महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के धीरज रांका व मितेश जैन ने बताया कि खेरादियों का बास स्थित राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर पौषधशाला से शुक्रवार सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जूनी धान मंडी स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में जैन संतों-साध्वीवृंद के सान्निध्य में महापूजन के बाद प्रभातफेरी विसर्जित होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bLKcwd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment