सीएम के आने की आहट हुई तो सालों से जर्जर टाउन हॉल की अब लेंगे सुध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सालों से बदहाल जय नारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल की दशा सुधारने के लिए एक बार फिर प्रयास शुरू हुए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रोजेक्ट को अपनी बजट घोषणा में शामिल किया था, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया। अब सीएम के आने की आहट है और कई प्रोजेक्ट की रिव्यू कर सकते हैं, ऐसे में इसकी प्रगति भी दर्शाई गई है।

छह माह पहले भी हुए प्रयास
जेडीए की ओर से छह माह पहले इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने का प्रयास किया गया था। तब टाउन हॉल व उम्मेद उद्यान का संयुक्त विकास का सपना दिखाया गया। इसमें सीएम की रजामंदी थी। टैंडर के जरिये एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट मांगे गए। लेकिन तय समय में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर हावी हो गई और पूरे प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब एक बार फिर प्रोजेक्ट को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अब डीपीआर के लिए कंसल्टेंसी

अब जेडीए ने एक बार फिर सिर्फ टाउन हॉल की वर्तमान बिल्डिंग के विकास और नए निर्माण के जरिये कैसे नया स्वरूप दे सकते हैं, इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की ठानी है। एक बार फिर टैंडर जारी किए हैं और कंपनियों को तीन माह का समय डीपीआर तैयार करने के लिए दिया जाएगा।

एक नजर में टाउन हॉल...
- शहर का सबसे पुराना प्रेक्षा गृह में से एक है।

- 600 लोगों के बैठने की क्षमता है।
- 6 करोड़ की राशि बजट घोषणा में इसके सुधारे के लिए घोषित किए थे।

यह है स्थिति

टाउन हॉल में कई स्थानों पर कुसियां टूटी हुई हैं। वॉल सीलिंग व दीवारें भी क्षतिग्रस्त है। कई स्वच्छता गृह भी जीर्ण-शीर्ण हालत में है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BzVaPT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment