दिल्ली पुलिस अधिकारी बन बैग से 6 लाख रुपए उड़ाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सदर बाजार थानान्तर्गत घोड़ों का चौक में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने दिल्ली पुलिस अधिकारी बन तलाशी के नाम पर एक व्यक्ति के पास बैग से छह लाख रुपए पार कर लिए। दो पैकेट बैग में ही सुरक्षित मिले। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से ठगों की तलाश शुरू की।
थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि मूलत: नागौर जिले में रोल हाल नागौर में हनुमान कॉलोनी निवासी रविन्द्र पुत्र माणकलाल सोनी ने बस में तीन पैकेट का एक पार्सल जोधपुर भेजा। जो घोड़ों का चौक में ज्वैलरी दुकानों पर पहुंचाने थे। उसका परिचित बस स्टैण्ड पहुंचा और पार्सल ले लिया। जिसे बैग में रखकर सिटी बस में सवार हो गया। वह पुरी तिराहे पर दूध मंदिर के पास सिटी बस से उतरा और पैदल-पैदल बैग लेकर संकरी गली से होकर घोड़ों का चौक पहुंचा, जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे रोका।
हेलमेट व मास्क पहने दोनों ने खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि शहर में दिल्ली पुलिस की तलाशी व जांच चल रही है। उसके पास बैग में क्या है? बैग की जांच करनी है। यह सुन उस व्यक्ति ने बैग ठगों को पकड़ा दिया। उन दोनों ने बैग में रखे पार्सलों की जांच का नाटक किया। फिर बैग उसे लौटा दिया।
सुनार का परिचित बैग लेकर पार्सल देने के लिए घोड़ों का चौक में संबंधित दुकान पहुंचा। वहां उसने बैग खोला तो एक पैकेट गायब था। जिसमें छह लाख रुपए रखे थे। वह सकपका गया। उसने तलाश की, लेकिन दोनों ठग नहीं मिले। फिर उसने नागौर में रविन्द्र को सूचना दी। वह जोधपुर पहुंचा और अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
दो लाख रुपए व चांदी का पैकेट सुरक्षित
पुलिस का कहना है कि नागौर से तीन पार्सल भेजे गए थे। जो बैग में रखे थे। छह लाख रुपए का एक पैकेट ठगों ने पार कर लिया। दो लाख रुपए और चांदी के दो पैकेट बैग में ही छोड़ दिए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DaL0qn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment