अब सुबह 6.30 बजे खुलेगा जोधपुर एयरपोर्ट, 4 विमान होंगे खड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विंटर शेड्यूल शुरू होने के बाद जोधपुर आए कई नामचीन लोगों की ओर से ट्विटर (ब्लू टिक वाले) पर जोधपुर एयरपोर्ट पर जाम के हालात बयां करने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्ययन मंत्रालय ने खुद एयरपोर्ट के हालात पर समीक्षा की और पांच सदस्यीय कमेटी जांच के लिए भेजी। कमेटी ने जोधपुर पहुंचकर दो दिन तक हालात देखें और अब उसकी रिपोर्ट के आधार पर जोधपुर एयरपोर्ट सुबह 6.30 बजे खोलने का फैसला किया है। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 8.15 बजे आएगी और वापस जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट बनकर 8.45 बजे उड़ान भरेगी। अंतिम फ्लाइट भी शाम 5.30 बजे दिल्ली की रहेगी। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जोधपुर एयरपोर्ट के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है जो एक दिसम्बर से लागू होगा। केवल जोधपुर एयरपोर्ट के लिए यह दूसरा विंटर शेड्यूल जारी किया गया है।

जोधपुर एयरपोर्ट पर 31 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद सुबह 11 से शाम 5 बजे तक 18 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। जिससे छोटे एयरपोर्ट पर जाम की स्थिति बनी हुई है। कई बार एक साथ 1500 से 2000 यात्री टर्मिनल में खड़े नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यहां भीड़ जैसा नजारा देखने को मिलता है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराय सिंधिया को व्यक्तिगत ट्विट करने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अध्यक्ष संजीव कुमार को हालात सुधारने के निर्देश दिए। संजीव कुमार ने एएआई, डीजीसीए, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर जोधपुर भेजी थी। गौरतलब है कि 15 नवम्बर को एक फ्लाइट लेट होते ही अन्य कई फ्लाइट्स लेट हो गई। एयर इंडिया के विमान में 5 घण्टे तक यात्री कैद जैसे रहे। ‘राजस्थान पत्रिका’ ने अपने 16 नवम्बर के अंक में ‘एयर इंडिया विमान में 5 घण्टे कैद रहे यात्री’ इस मुद्दे को भी उठाया था।

घूमकर विमान नहीं जाएंगे, ट्रेक्टर खींचेगा पीछे
वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट के एप्रेन पर तीन विमानों की पार्किंग है जो पार्किंग-बे से थोड़ा पीछे खड़े होते हैं ताकि घूमकर वापस निकल जाएं। इसको पावर इन पावर आउट तकनीक कहते हैं। एएआई ने इसके स्थान पर अब पावर इन-पुश बैक तकनीक काम में लेने का निर्णय किया है। इसमें विमान पार्किंग-बे के अंदर तक जाएगा और उसके बाद ट्रेक्टर व पुश बैक मशीन से विमान को पीछे खींचा जाएगा। इसके बाद वह घूमेगा। सभी एयरलाइंस कम्पनियों ने पुश बैक मशीन का इंतजाम कर लिया है।

75 की जगह 130 सीआईएसएफ के जवान

एयरपोर्ट को दो शिफ्ट में चलाने के लिए सीआईएसएफ ने करीब 50 जवान और भेजे हैं। इनके निवास के लिए एएआई ने नया प्रबंध किया है। वर्तमान में केवल 75 जवान थे जो अब बढकऱ 130 हो गए हैं। वैसे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए 147 सीआईएसएफ कार्मिक के पद स्वीकृत है।
..................

यह है नया शेड्यूल
फ्लाइट---- आगमन--------प्रस्थान-------ऑपरेशन------------- एयरलाइंस

1 दिल्ली ---- सुबह 8.15----सुबह 8.45---- 1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो
2 हैदराबाद---- सुबह 9.00----सुबह 9.30---- 1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो

3 बेंगलुरू ----सुबह 9.40----सुबह 10.10 ---- 1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो
4 चैन्नई ----सुबह 10.10 ----सुबह10.40 ---- 1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो

5 अहमदाबाद---सुबह10.50---सुबह 11.10---- 1,2,3,4,5,6,0---- इंडिगो
6 दिल्ली ----सुबह 10.50 ---- सुबह 11.10----7 -------------- इंडिगो

7 दिल्ली ---- सुबह 10.50 ---- सुबह 11.10 ----1,2,3,4,5,6,0---- इंडिगो
8 मुंबई ---- सुबह 11.20 ---- सुबह 11.55 ---- 1,2,3,4,5,6,7 ---- एयर इंडिया

9 कोलकाता---- सुबह11.50---- दोपहर 12.20---- 1,0,3,0,5,0,7---- इंडिगो
10 दिल्ली ---- सुबह 11.50 ---- दोपहर 12.20 ---- 2,0,4,0,6,0---- इंडिगो

11 मुंबई ---- दोपहर 12.30 ---- दोपहर 1.00 ---- 1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो
12 मुंबई ----दोपहर 1.10 ---- दोपहर 1.45 ----- 1,2,3,4,5,6,7---- विस्तारा

13 दिल्ली----दोपहर 2.15 ----दोपहर 2.55 ----- 1,2,3,4,5,6,7---- एयर इंडिया
14 दिल्ली ----दोपहर 2.55 ----अपराह्न 3.30----- 1,2,3,4,5,6,7---- विस्तारा

15 मुंबई---- अपराह्न 3.15 ----अपराह्न 3.55 ---- 1,2,3,4,5,6,7---- स्पाइस जेट
16 बेलगाम---- अपराह्न 4.10 ---- अपराह्न 4.30---- 2,0,4,0,0,7 ---- स्टार एयर

17 इंदौर ----- अपराह्न 4.30 -----अपराह्न 4.50 ----1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो
18 बेंगलुरू ----अपराह्न 4.40 -----शाम 5.10 -----2,0,4,0,6,0 ----- स्पाइस जेट

19 मुंबई -----अपराह्न 4.50 ----- शाम 5.20 ----- 1,2,3,4,5,6,7---- इंडिगो
20 दिल्ली---- शाम 5.10 ----- शाम 5.30 -----1,2,3,4,5,6,7---- स्पाइस जेट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HM9QiY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment