आज शाम 6 बजे से भीतरी शहर में नहीं होगी वाहनों की आवाजाही

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
दीपावली पर यातायात और पार्र्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। भीतरी शहर में शाम छह से रात 11 बजे वाहनों के साथ ही हाथ ठेले, बैलगाड़ी व तांगों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व उपायुक्त) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि गोरधाय छतरी, रेलवे स्टेशन, जालोरी गेट, कन्दोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार, तीजा माता का मंदिर, घोड़ों का चौक की ओर से सोजती गेट, आरआर तिराहा, नई सड़क और घंटाघर से कन्दोई बाजार, सिटी पुलिस तिराहा, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, खाण्डा फलसा होकर जालोरीगेट तक मुख्य सड़क पर शाम छह से रात 11 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, सरदारपुरा बी रोड में शाम छह से रात 11 बजे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट की तरफ शाम 6 से रात 11 बजे तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

सड़क पर सामान न रखने की अपील
पुलिस ने व्यापारियों व दुकानदारों से दुकानों के आगे सड़क पर सामान नहीं रखने और वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है, ताकि पैदल आने-जाने वालों को आसानी रहे। नई सड़क चौराहा व जालोरी गेट सर्किल क्रॉस करने वाले नियमित वाहन 5वीं रोड से सरदारपुरा थाना, सी रोड, तारघर, खतरनाक पुलिया, रोटरी चौराहा, रिक्तिया भैरूजी व रातानाडा, भास्कर चौराहा, शिव मंदिर, पुलिस लाइन, केएन कॉलेज होकर पावटा की तरफ आ जा सकेंगे। सिर्फ रेलवे स्टेशन आने वालों के लिए ओलम्पिक तिराहा की तरफ से निकल सकेंगे। इसके अतिरिक्त वाहन चालक रिक्ति भैरूजी ओवरब्रिज का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, एमजीएच के रूट
- जालोरी गेट से ओलम्पिक तिराहा होकर महात्मा गांधी अस्पताल व रेलवे स्टेशन।

- जालोरीगेट से ओलम्पिक तिराहा होकर खतरनाक पुलिया, जेडीए चौराहा, लोको रोड भाटी चौराहा होकर राइकाबाग बस स्टैण्ड तक आ जा सकेंगे। वहीं, रिक्तिया भैरूजी ओवरब्रिज का भी उपयोग कर सकेंगे।
- शहर के भीतर माणक चौक, गुलाब सागर मोड़, पन्ना निवास, हाथीराम का ओडा, मेड़ती गेट, पावटा चौराहा से रोडवेज बस स्टैण्ड आ जा सकेंगे।

- पावटा से रातानाडा, खतरनाक पुलिया, ओलम्पिक तिराहा होकर रेलवे स्टेशन, एमजीएच आ जा सकेंगे।
भीतरी भाग में यह रहेंगे इंतजाम

घंटाघर चौराहा से तीजा माता का मन्दिर, कन्दोई बाजार, कटला बाजार, सिटी पुलिस तिराहा, सर्राफ बाजार, आडा बाजार, खाण्डा फलसा, बालवाड़ी, जालोरी गेट तक और सोजती गेट से त्रिपोलिया बाजार कन्दोई बाजार, सोजती गेट से घास मंडी रोड, कद्दूस की होटल, तीजा माता मन्दिर तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहन, हाथ थैले, बैल व ऊंटगाड़ी का आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबन्ध रहेगा। न ही पार्किंग की जा सकेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bEwwD9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment