जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत वैभव ग्रीन के पास सूने मकान में दिनदहाड़े सेंध लगाकर चोरों ने सोने के आभूषण व पचास हजार रुपए चुरा लिए। वहीं, पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में महिला कांस्टेबल के क्वार्टर से सोने की एक रखड़ी चुरा ली गई।
पुलिस के अनुसार मूलत: भदवासिया के रामनगर हाल वैभव ग्रीन के पास निवासी गजेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी गत 24 नवम्बर की दोपहर 1.45 बजे पत्नी के साथ किसी कार्य से घर के बाहर गया था। दोनों शाम सात बजे घर लौटे तो कमरे में अलमारी खुली नजर आई। संदेह होने पर जांच की तो उसमें रखी चार तोला सोने का हार, दो तोला सोने के टोपस, तीन तोला सोने का मंगलसूत्र और पचास हजार रुपए गायब थे।
चोरी की दूसरी वारदात पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में महिला कांस्टेबल के क्वार्टर में हुई। आरोप है कि गत 4 नवम्बर को उसने क्वार्टर की अलमारी में सोने की एक रखड़ी रखी थी। कुछ दिन पूर्व उसने संभाली को सोने की रखड़ी गायब थी। क्वार्टर में उसकी ननद व सहेली भी रहते हैं। रातानाडा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZpyswG
0 comments:
Post a Comment