हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 जनवरी तक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लम्बे इंतजार के बाद मुकद्दस हज यात्रा 2022 का आगाज हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के आडिटोरियम हाल में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की ओर से सउदी अरब के डिप्टी काउंसिल जनरल के मुख्य अतिथ्य में ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने की शुरूआत की गई। हज यात्रा आवेदन फॉर्म भरने की आखरी तारीख 31 जनवरी 2022 रखी गई हैं।

मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री अब्दुल जब्बार ने बताया कि हज आवेदन पत्र भरने के लिए जोधपुर के हज हाउस स्टेडियम शॉपिंग सेन्टर पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। आवेदक को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। हज यात्रा के लिए 65 वर्ष तक की आयु आवेदन के लिए निर्धारित की गई हैं । आवेदक को वैक्सीन के दोनो डोज अनिवार्य होंगे साथ ही इन्टरनेशनल पासपोर्ट की अवधि 31 दिसंबर 2022 तक आवश्यक होनी चाहिए।

हज यात्रा होगी महंगी होगी इस बार
मारवाड हज वेलफेयर सोसायटी के डायरेक्टर के इकरामुद्दीन काजी ने बताया कि राजस्थान के हज हाजियो की फ्लाईट जयपुर से न होकर दिल्ली एम्बार्केशन पाइन्ट से होगी। सउदी सरकार की ओर से हज 2022 में बदलाव से हज यात्रा महंगी होने की पूर्ण संभावना हैं। हज 2019 के मुकाबले एयर फेयर, वीजा फीस, मो अल्लिम फीस रिहाईश की राशि बढने के संकेत दिए गए हैं। इस वर्ष हज सौ प्रतिशत डिजिटल होने की घोषणा की गई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BCP5SF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment