डेंगू 30 व कोरोना के शून्य रोगी मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कार्ड व एलाइजा टेस्ट मिलाकर मंगलवार को कुल 30 नए डेंगू रोगी सामने आए। इसमें 7 एम्स व 23 डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से सामने आए। वहीं कोरोना का आंकड़ा शून्य रहा। प्रदेश के दूसरों जिलों में स्कूली बच्चों को हो रहे कोरोना को लेकर जोधपुर के पैरेंट्स में भी चिंता छा गई है। लगातार पैरेंट्स पुन: ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पैरेंट्स खुशबू ने कहा कि स्कूलों को ऑनलाइन क्लासेज के लिए कह रहे हैं, लेकिन पैरेंट्स की सुनवाई नहीं हो रही है। स्कूल हवाला दे रहे हैं कि सरकार से ऑनलाइन क्लासेज के आदेश आएंगे तो वे ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर देंगे। वहीं जोधपुर में कोरोना के अब तक 23 दिन में दो केस मिले हैं। अब तक कोरोना में 71250 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67508 और 12 सौ की मौत हुई।

10262 को लगी कोविड वैक्सीन

जिले में मंगलवार को 10262 जनों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। इसमें प्रथम डोज 1613 और द्वितीय डोज 8649 को लगी। कुल 159 साइट्स पर वैक्सीनेशन चला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cX7wrz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment