जोधपुर।
रेलवे की ओर से हैदराबाद-बीकानेर (1 ट्रिप) स्पेशल ट्रेन का 20 नवम्बर शनिवार से संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित रहेगी। गाड़ी संख्या 07037 हैदराबाद-बीकानेर स्पेशल ट्रेन शनिवार को हैदराबाद से रात 11.50 बजे रवाना होकर 22 नवम्बर सोमवार को दोपहर 2.35 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07038 बीकानेर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 23 नवम्बर मंगलवार को बीकानेर से शाम 7.35 बजे रवाना होकर 25 नवम्बर गुरुवार को सुबह 11 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सिकन्दराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, मुदखेड, नान्देड, पूर्ना, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, नंदूरबार, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, भीलडी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड भीनवाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदडी, लूनी जं, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
--
भगत की कोठी-दादर में बढाए डिब्बें
जोधपुर।
रेलवे ने भगत की कोठी-दादर स्पेशल ट्रेन में 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है।गाड़ी संख्या 04817/18 भगत की कोठी-दादर स्पेशल में भगत की कोठी से 22 नवम्बर को व दादर से 23 नवम्बर को 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nA3L1k
0 comments:
Post a Comment