इन जिलों में भरे इतने सैंपल
जिला- सैंपल संख्या- अमानक निकले
जोधपुर- 120 -18
पाली- 27-14
जैसलमेर- 29-1
इन जिलों के इतने क्षेत्रों में जांचजिला-क्षेत्र संख्या
जोधपुर-20
पाली-1
जैसलमेर-4
जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वाहन ने संभाग स्तर पर जिलों में मिलावट की प्रारंभिक जांच करने के लिए जोधपुर, जैलसमेर व पाली में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैंप में कुल 176 खाद्य नमूने लिए। इन खाद्यों नमूनों में 33 फेल निकले, यानी 18.75 फीसदी खाद्य सामग्रियों में मिलावट पाई गई। ये वे केस हैं, जो लोगों ने स्वैच्छा से आकर अपनी खाद्य सामग्रियों की जांच कराई। अब इन खाद्य पदार्थों में जहां मिलावट पाई गई है, उन जगहों पर विभाग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के फूड सेक्शन को सैंपलिंग करने को कहा है। ताकि बड़े स्तर पर लैब में जांच होने पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जा सके।
जोधपुर में इन इलाकों में दिखी मिलावट
मेडिकल कॉलेज, जलजोग, झालामंड सर्किल, भगत की कोठी, जूना खेड़ापति, प्रथम पुलिया चौराहा, चिल्ड्रन पार्क सरदारपुरा, 12वीं रोड सर्किल, सिवांची गेट, बासनी पुलिस थाना एरिया, जालोरी गेट, पावटा, महामंदिर, नई सड़क, अशोक उद्यान पाल रोड, फन वल्र्ड समेत इन इलाकों में वाहन पहुंचा। यहां आसपास लोगों ने सामान खरीद या घर से सामान लाकर खाद्य नमूनों की जांच कराई। इसमें 18 आइटम प्रारंभिक जांच में लैब में फेल हो गए। जोधपुर में मिर्ची, मावा, घी व दूध समेत अन्य आइटम अमानक करार दिए गए।
एफएसओ को कार्रवाई के लिए कहा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेश्वर प्रसाद ने फूड सैफ्टी ऑफिसर रजनीश शर्मा को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में फेल होने वाले खाद्य पदार्थों की खाद्य प्रयोगशाला के लिए सैंपल भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनकी ओर से विभिन्न ब्रांड व फर्मों के नाम उल्लेखित कर भेजे गए हैं, क्षेत्र भी बताए गए हैं। जिनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए कहा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D62jrY
0 comments:
Post a Comment