अहमदबाद-आगरा से 15 रुपए लीटर महंगा है जोधपुर में पेट्रोल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव आने से दिवाली के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। दो महीने में यह पहला मौका है जब लगातार एक सप्ताह तक तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। उधर पड़ौसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की ओर से वेट कम करने पर जोधपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल 15 रुपए लीटर महंगा और डीजल करीब 10 रुपए लीटर महंगा मिल रहा है। इन राज्यों में पेट्रोल की औसत कीमत 95 रुपए प्रति लीटर है जबकि जोधपुर में 110.87 रुपए लीटर है। डीजल 84 से 85 रुपए लीटर है जबकि यहां 95.52 रुपए लीटर मिल रहा है। मंगलवार को जोधपुर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हालांकि पत्रकारों से बातचीत में वेट कम करने के संकेत दिए हैं।

इस महीने 10 दिन में तीन बाद बढ़े दाम
केंद्र सरकार ने दिवाली पर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद 4 नवम्बर को जोधपुर में पेट्रोल 6.35 और डीजल 12.66 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। इससे पहले नवम्बर के तीनों दिनों तेल कम्पनियों ने डीजल के दामों में वृद्धि की थी, जबकि अक्टूबर में 24 बार दाम बढ़ाए गए।

पड़ौसी शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव
शहर ---------------------- पेट्रोल ----- डीजल
अहमदाबाद (गुजरात) ------- 95.11 ----- 89.11
अंबाला (हरियाणा) ------- 95.29 ------- 86.53
अमृतसर (पंजाब) ------- 95.61 ------- 84.41
आगरा (उत्तरप्रदेश) ------- 95.03 ----- 86.55
भोपाल (मध्यप्रदेश) ------- 107.29 ----- 90.86
जोधपुर (राजस्थान) ------- 110.87 ----- 95.52
(मध्यप्रदेश को छोडकऱ शेष सभी पड़ौसी राज्यों में तेल काफी सस्ता हो गया है हालांकि मध्यप्रदेश में भी राजस्थान से तो पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा है। राजस्थान सरकार अगर वेट में मामूली कमी भी करती है तो प्रदेश में मध्यप्रदेश से तो सस्ता तेल हो ही जाएगा।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n5KS6b
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment