शहर में पारा 15 डिग्री से नीचे, सर्दी का अहसास बढ़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बीती रात पारे में गिरावट दर्ज होने से सर्दी का अहसास बढ़ गया। जोधपुर में पारा 15 डिग्री से नीचे आ गया। नागौर 11.3 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। भीलवाड़ा व चितौडगढ़़ में पारा 11.6 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हो जाएगी हालांकि धूप निकली रहेगी। शनिवार से बादलों की घनी आवाजाही की संभावना है।

सूर्य नगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारे में गिरावट से सुबह-सुबह सर्दी रही। मॉर्निंग वॉकर्स और सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को सर्दी का जाब्ता करके निकलना पड़ा। दिन चढऩे के साथ मौसम सामान्य होता गया। दोपहर में पारा 30.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने से दिन में पंखों की जरूरत कम महसूस की गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। दूरदराज के इलाकों और ढाणियों में सुबह सर्दी का असर देखने को मिला। बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 17.9 व 16.4 और दिन का 34.2 व 33.4 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZVdm9e
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment