007 गैंग ने फिर निकाले हथियार, फायरिंग का अभ्यास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भंवरीदेवी प्रकरण में मुख्य आरोपी बिशनाराम जांगू के जमानत पर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से बाहर आने के बाद विरोधी गैंग भी सक्रिय हुई है। यही वजह है कि 007 गैंग ने एक बार फिर हथियार निकाले हैं। गैंग सरगना के सामने हिस्ट्रीशीटर के फायरिंग से अभ्यास करने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। माना जा रहा है कि यह वीडियो गत दिनों देचू थानान्तर्गत ठाडिया गांव में विवाह समारोह स्थल के बाहर भिड़ंत से पहले का है और 007 गैंग ने हथियारों से होकर समारोह स्थल पहुंची थी।
पुलिस की तरफ से आयोजकों पर एफआइआर
गत 14 नवम्बर को ठाडिया गांव में खींचड़ों की ढाणी में विवाह समारोह स्थल के बाहर राजू मांजू की 007 व भंवरीदेवी प्रकरण में आरोपी बिश्नाराम जांगू की गैंग आमने-सामने हो गई थी। बिशनाराम गैंग ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दहशत फैलाई थी। साथ ही दूसरी गैंग के दो वाहनों को जानबूझकर टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस संबंध में दोनों गैंग की तरफ से देचू थाने में परस्पर विरोधी मामले दर्ज कराए गए। वहीं, देचू थानाधिकारी राजेश कुमार ने ठाडिया निवासी दिनेश पुत्र भीखराम बिश्नोई के खिलाफ दोनों विरोधी गैंगों को शादी में आमंत्रित कर कानून व्यवस्था बाधित करने का मामला दर्ज कराया।
हथियार से लैस होकर पहुंचे थे विवाह समारोह में
सोशल मीडिया में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें 007 गैंग का सरगना राजू मांजू व अन्य युवक थे। इस वीडियो में मूलत: खुडाला हाल आरटीओ के पीछे विद्या नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर देसी पिस्तौल से फायरिंग का अभ्यास कर रहा है। हिस्ट्रीशीटर कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज दोहरे हत्याकाण्ड में आरोपी है और जमानत पर जेल से छूटा हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि फायरिंग का अभ्यास करने के बाद हथियारों से लैस होकर सभी विवाह समारोह पहुंचे थे। गौरतलब है कि 007 गैंग ने पूर्व में भी हथियार लहराने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने इस वीडियो को पुराना बताया है।
8 आरोपी रिमाण्ड पर
जांच कर रहे लोहावट थानाधिकारी केसाराम ने प्रकरण में पीलवा के फतेहसागर निवासी राकेश कुमार पुत्र भैराराम बिश्नोई व भागीरथ पुत्र हीराराम बिश्नोई, मतवालों की ढाणी निवासी कंवराराम उर्फ किटू फौजी पुत्र देवाराम बिश्नोई, लांबा निवासी दिलीप पुत्र हीराराम बिश्नोई, जालोर में बागोड़ा थानान्तर्गत भालणी निवासी राजूराम पुत्र सुखराम बिश्नोई, लोहावट थानान्तर्गत जम्भेश्वर नगर निवासी अशोक पुत्र बुद्धाराम बिश्नोई व दिनेश शेखाणी और भजनलाल पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cmKABo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment