Watch- सांसद ओम माथुर ने शेखावत की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास पर माताजी के निधन पर संवेदना प्रकट करने शनिवार को देश के अनेक राज्यों और राजस्थान के विभिन्न स्थानों से गणमान्य लोगों और जनप्रतिधि भाजपा नेता जोधपुर पहुंचे।
भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद पूर्व प्रदेशभाजपा ओमप्रकाश माथुर, सांसद राजेन्द्र गहलोत, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, सिरोही जालोर सांसद देवजी पटेल, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, बांसवाड़ा विधायक कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री एवम् राजसमन्द सांसद दीया कुमारी, तारातरा मठ के गादीपति महंत प्रताप पुरी महाराज, पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष सांसद हनुमान बेनीवाल भी निवास स्थान पहुंचे और मंत्री शेखावत से मिले। राजस्थान सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौहान टायसन, विधायक दीप्ती महेश्वरी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा महिला वीमोर्चा प्रभारी नन्दा डगला, कुंभलगड़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस के नेता शोक व्यक्त करने के केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंचे। सभी ने माताजी के निधन पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह सहित अनेक भाजपा नेता रविवार 17 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jaXKoW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment