TIBET-----तिब्बती बाजार पर लगा 'ब्रेकÓ हटेगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोरोना का साया कम होने से प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी सूर्यनगरी में लग रहे तिब्बती बाजार पर लगा 'ब्रेकÓ हटेगा। शहरवासियों के लिए रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर ऊनी कपड़ों का बाजार सजेगा। इस बार तिब्बती व्यापारियों को बाजार लगाने की अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद व्यापारियों ने अपनी अस्थाई दुकानें लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन, नगर निगम व यातायात पुलिस प्रशासन की ओर से स्वीकृति के बाद तिब्बती ऊनी वस्त्र समुदाय में खुशी की लहर है। तिब्बती व्यापारियों को स्वीकृति दिलाने में भारत तिब्बत मैत्री संघ राजस्थान, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राजेन्द्र राजपुरोहित ने भूमिका निभाई।
---
अक्टूबर से फरवरी तक लगता है बाजार, इस बार नवम्बर से
तिब्बत से निर्वासित व्यापारी 1 अक्टूबर से लेकर फ रवरी अंत तक तिब्बती बाजार का संचालन करते है। जोधपुर में यह बाजार वर्ष 1980 से चलता आ रहा है। गत चार दशकों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि इन व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं लगाई हो। एक बार तो आगजनी के कारण पूरा तिब्बती बाजार जल गया था, तब भी बाजार लगने की परम्परा में रुकावट नहीं आई। उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, चंड़ीगढ़ राज्यों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर तिब्बती जोधपुर आते है। इस बार अनुमति अब मिलने से यह बाजार नवम्बर में लगेगा। इसमें करीब 80-100 दुकानें लगती है और व्यापारी इन चार-पांच माह की कमाई से अपना साल भर का गुजारा करते है।
---
कोरोना के कारण गत वर्ष नहीं मिली थी अनुमति
पिछले वर्ष कोरोना के कारण तिब्बती बाजार लगाने की अनुमति नहीं मिल थी। इससे गत 40 सालों में यह पहला मौका था, जब तिब्बती बाजार नहीं लग पाया, और कोरोना महामारी के कारण चार दशक से चले आ रहे तिब्बती बाजार पर ब्रेक लगा और तिब्बत के निर्वासित व्यापारी ऊनी कपड़े नहीं बेच पाए थे।
----
पिछले साल दुकानें नहीं लगने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है। इस बार अनुमति मिलने से व्यापारी खुश है। दुकानें लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
छीमे टेमिंग, प्रधान
ऊनी वस्त्र व्यापार संघ
---
तिब्बत समर्थित ग्रुप ने तिब्बती शरणार्थी व्यापारियों के लिए प्रयास किया। बाजार लगाने की अनुमति मिली, इसके लिए प्रशासन के आभारी है।
रेशमबाला, अध्यक्ष
भारत तिब्बत मैत्री संघ महिला विंग राजस्थान
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nva3Oe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment