जोधपुर।
जालंधर में 15वीं राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर वूशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोधपुर के 8 खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। जोधपुर वुशु संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि सांसू वर्ग में शिप्रा राठौड़ और पायल सारण। वहीं तावलु वर्ग में नितेश प्रजापत, अभिषेक सोलंकी, दिव्यांशु वैष्णव, दीपक देवड़ा, शिवराम और शिवराज राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम कोच रोहित तेजी होंगे।
-----
रेखा एकादश टीम ने जीता महिला मैत्री मैच
जोधपुर।
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसिएशन की ओर से बुधवार को महिला अधिवक्ताओं का मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष नाथुसिंह राठौड़ ने बताया कि पुराने रेलवे स्टेडियम में रेखा एकादश व प्रेम एकादश के बीच मैच हुआ। जिसमें रेखा एकादश टीम ने प्रेम एकादश टीम को हराया। मैच एसोसिएशन की पुस्तकालय सचिव भगवती पंवार के संयोजन में हुआ ।
----
वन्देमातरम टीम बनी चैम्पियन
जोधपुर।
जोधपुर अग्रवाल यूथ ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में लहरिया रिसोर्ट में चल रही रात्रिकालीन सीजन चार जयो क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब वन्देमातरम क्लब ने जीता। आयोजन समिति सचिव नवीन मित्तल ने बताया कि फ ाइनल मुकाबला वन्देमातरम क्लब ने राइजिंग सुपरस्टार टीम को हराया। मैन ऑफ द मैच योगेश गुप्ता, मैन ऑफ द सीरिज कल्पेश बंसल, बेस्ट बॉलर तन्मय मित्तल, विश्वास अग्रवाल, बेस्ट खिलाड़ी ऑफ टूर्नामेंट हैप्पी मित्तल को पुरस्कृत किया गया ।
---
जुडो टीम का चयन
जोधपुर।
हनुमानगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता सब सीनियर व कैडेट वर्ग के लिए जोधपुर जिले की टीम का चयन किया गया। जिला जुडो संघ के अध्यक्ष अभिजीत चौधरी ने बताया कि सब जूनियर छात्रा वर्ग में कृष्णा तिवारी, वृतिका गुर्जर का चयन किया गया है। संघ सचिव पुखराज नैण ने बताया कि कैडेट छात्र वर्ग में दिनेश, आशुतोष कंसारा, रामनिवास विश्नोई, मगाराम व शीशपाल बेनीवाल का चयन किया गया है। टीम कोच मुनाराम चौधरी होंगे।
--
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ef16zF
0 comments:
Post a Comment