इंटरनेट बंद होने से उद्योगो के करोड़ों रुपयों के माल अटके

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने शनिवार को इंटरनेट बंद होने पर हो रही समस्याओं और उद्योगो को हो रहे करोड़ों रुपए के नुकसान को लेकर जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह जी ज्ञापन दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि राज्य में आयोजित होने वाली पटवारी प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल न हो और लोगों को ऑनलाइन फ र्जीवाड़ा करने से रोकने के लिए शनिवार-रविवार को इंटरनेट सेवा बंद रखने के जो निर्देश जारी किए गए है, उससे उद्योगो को बड़ा नुकसान हो रहा है। दरअसल देश की अर्थव्यवस्था का बडढ़ा हिस्सा डिजिटल बन चुका है, ऐसे में इंटरनेट बंद होने से उद्योगो को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी आदेश के तहत शनिवार को मोबाइल बैंकिंग भी ठप रही। सहसचिव अनुराग लोहिया ने बताया कि सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए अधिकांश व्यापारी मोबाइल बैंकिंग करते हैं। नेट ठप रहने से व्यापारियों को करोड़ों रुपए का लेनदेन पूर्णतय बंद रहा। नेटबंदी के चलते व्यापारियों के ई-वे बिल जनरेट नहीं हो सके। नेटबंदी होने के कारण लोगों के कार्ड स्वैप नहीं हो सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30OARRT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment