जोधपुर. वायुमण्डल की निचली परतों में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन पैदा होने और धीरे-धीरे नमी कम होने के बाद बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून के लौटने की शुरुआत की घोषणा कर दी। मानसून जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर और बीकानेर के अलावा गुजरात के कच्छ से पीछे हट गया है। अगले तीन चार दिन में पूरे राजस्थान से विदाई के अलावा पंजाब, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखण्ड, हिमाचलप्रदेश, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ भागों से रवानगी होने की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विभाग के इतिहास में यह तीसरी बार है कि थार से मानसून की विदाई अक्टूबर के महीने से शुरू हुई है। इससे पहले वर्ष 2019 में 9 अक्टूबर और 1961 को 1 अक्टूबर से मानसून पीछे हटना शुरू हुआ था। वैसे देश में मानसून की विदाई की शुरुआत होने की सामान्य तिथि 17 अक्टूबर है।
पिछले 5 साल में मानसून के विदाई की तिथि
वर्ष ------------ विदाई की शुरुआत
2021--------- 6 अक्टूबर
2020 --------- 28 सितम्बर
2019 ---------9 अक्टूबर
2018 --------- 29 सितम्बर
2017 --------- 27 सितम्बर
2016 --------- 15 सितम्बर
..................................
18 जून को उदयपुर के रास्ते प्रवेश, 13 जुलाई को पूरे प्रदेश में
इस साल केरल में मानसून का प्रवेश तीन जून को हुआ था। राजस्थान में उदयपुर के रास्ते मानसून ने 18 जून को प्रवेश करके अगले दिन मारवाड़ पहुंच गया। इसके बाद गति धीमी हो गई। फिर जुलाई में सक्रिय हुआ और 13 जुलाई को पूरे प्रदेश में छा गया।
सिरोही और श्रीगंगानगर को छोडकऱ पूरे प्रदेश में सामान्य बारिश
प्रदेश में समग्र दृष्टि से अब तक 17 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 414.50 के स्थान पर 485.3 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। पश्चिमी राजस्थान के दस जिलों में 20 प्रतिशत अधिक और पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में 16 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे प्रदेश में सिरोही व श्रीगंगानगर को छोडकऱ समूचे जिलों में सामान्य बरसात है।
सावन की बजाय भादवे में बरसा
इस साल मानसून अगस्त की बजाय सितम्बर महीने में अधिक बरसा। अगस्त में सावन सूखा ही रहा, जिसके कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति पैदा हो गई थी। किसानों की खरीफ की फसल भी खराब हो गई लेकिन सितम्बर ने मानसून ने अपनी कसर पूरी कर ली। अगस्त महीने में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में कम बारिश थी। अब सिरोही व श्रीगंगानगर को छोडकऱ पूरे प्रदेश में सामान्य बारिश है।
......................
प्रदेश में एक जून से लेकर 30 सितम्बर तक बारिश
स्थान ------वास्तविक बारिश- सामान्य बारिश - सामान्य से परिवर्तन (प्रतिशत में)
राजस्थान ------- 485.3 -------414.5 ------- (+17)
पूर्वी राज. ------- 696.7 -------602.2 -------(+16)
पश्चिमी राज. -----317.5 -------265.3 -------(+20)
......................
इस साल इन जिलों पर मेहरबान रहा मानसून
- 69 प्रतिशत अधिक बारिश जैसलमेर में
- 65 प्रतिशत अधिक बारिश चूरू में
- 55 प्रतिशत अधिक बारिश बूंदी में
- 51 प्रतिशत अधिक बारिश कोटा में
- 49 प्रतिशत अधिक बारिश सीकर में
- 47 प्रतिशत अधिक बारिश सवाई माधोपुर में
- 46 प्रतिशत अधिक बारिश बारां में
- 35 प्रतिशत अधिक बारिश प्रतापगढ़ में
- 33 प्रतिशत अधिक बारिश झालावाड़ में
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Ftr4Aw
0 comments:
Post a Comment