जोधपुर से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू के लिए स्पाइसजेट की नई फ्लाइट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट की ओर से जोधपुर से तीन शहरों के लिए अगले सप्ताह फ्लाइट शुरू की जा रही है। दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलुरु के लिए शाम को फ्लाइट उपलब्ध होगी। वर्तमान में जोधपुर से बेंगलुरु के लिए केवल इंडिगो की फ्लाइट उपलब्ध है। ऐसे में एक और फ्लाइट मिलने से जोधपुर से दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बेंगलुरू के अलावा चैन्नई भी जोधपुर से हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। चैन्नई के लिए अकेली इंडिगो ही दो फ्लाइट संचालित कर रही है।
स्पाइसजेट कम्पनी दिल्ली और मुंबई के लिए 31 अक्टूबर से फ्लाइट शुरू करेगी। वहीं बेंगलुरु के लिए 2 नवंबर से विमान सेवा शुरू होगी। विंटर शेड्यूल को देखते हुए स्पाइसजेट जोधपुर के अलावा उदयपुर, जैसलमेर और जयपुर से भी विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।

यह रहेगा शेड्यूल
फ्लाइट संख्या ---- फ्लाइट------------- रवानगी ------आगमन
एसजी961 -----बेंगलुरू-जोधपुर ----- दोपहर 2.35 ----- अपराह्न 4.40

एसजी962 -----जोधपुर-बेंगलुरू ----- शाम 5.10 ----- शाम 7.30

एसजी349 ----- मुंबई-जोधपुर ----- दोपहर 1.50 ----- अपराह्न 3.10

एसजी 350 -----जोधपुर-मुंबई ----- अपराह्न 3.40 ----- शाम 5.20

एसजी6277 -----दिल्ली-जोधपुर----- सुबह 11.20 ----- दोपहर 12.45

एसजी6288 -----जोधपुर-दिल्ली ----- दोपहर 1.05 ----- दोपहर 2.20



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mfiii8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment