जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के बाहर शुक्रवार शाम को विजयादशमी के मौके पर पुतला फूंकने को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा पुलिस एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी को पकड़ कर ले गई। बाद में रात को रिहा कर दिया गया।
एनएसयूआई के कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को नया परिसर के मुख्य द्वार के पास केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर पुतला दहन कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता भी राज्य सरकार रुपी पुतला लेकर आ गए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने उन्हें बाद में पुतला दहन करने की बात कही लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ता नहीं माने। दोनों में तकरार बढऩे के बाद पुलिस ने आकर बीच बचाव किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दिलीप को साथ लेकर चली गई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपना पुतला फूंक दिया। उनके जाने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला जलाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AKIyFb
0 comments:
Post a Comment