किराणा दुकान से पौने दो लाख का सामान व ड्राई फ्रूट्स चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

किराणा दुकान से पौने दो लाख का सामान व ड्राई फ्रूट्स चोरी
- शटर मोड़कर चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर.
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत आइटीआइ सर्किल के पास स्थित किराणा दुकान का शटर मोडऩे के बाद चोरों ने पौने दो लाख रुपए का सामान व ड्राई फ्रूट्स चुरा लिए। चोर डीवीआर भी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार मिल्कमैन कॉलोनी निवासी मधु टेहलानी पुत्री तुलसीदास सिंधी की आइटीआइ सर्किल के पास भगवान किराणा स्टोर नामक दुकान है। गत 18 अक्टूबर की रात चोरों ने दुकान का शटर मोड़ा और अंदर घुसे। चोरों ने 1.70 लाख रुपए के ड्राई फ्रूट्स, डीवीआर, गुटखा, सिगरेट्स, विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ, घी के कई पैकेट और गल्ला तोड़कर बीस हजार रुपए चुरा ले गए। दुकान संचालक के दुकान पहुंचने पर शटर मुड़ा पाया। अंदर सामान बिखरे हुए थे। गल्ले भी टूटे पड़े थे। चोर दुकान से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E61Jvj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment