जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर में ओसियां तहसील के लक्ष्मण नगर - चाडी पहुंचे और वहां पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निवास पर आयोजित शोक बैठक में जाकर उनके चित्र के संमुख पुष्प अर्पित किए। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। सीएम गहलोत मदेरणा की पत्नी जिला प्रमुख लीला मदेरणा से मिले और पुत्री विधायक ओसिया दिव्या मदेरणा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद, राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। विधायक मनीषा पंवार, महेंद्र विश्नोई, किसनाराम विश्नोई, विधायक सार्दुलशहर कृष्णा पूनिया, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, समाजसेवी जसवंत सिंह कछवाहा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित किए। वहीं चाडी हेलीपेड पहुंचने पर संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक नवज्योति गोगोई, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने अगवानी की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3npanyi
0 comments:
Post a Comment