जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने एम्स में संविदाकर्मी वार्ड बॉय को हनी ट्रैप में फंसाकर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे दो युवकों को शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया। युवती व महिला सहित चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एम्सकर्मी का भाई अभी तक फरार है।
थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार प्रकरण में बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना तहसील के लुकू में रावों की बेरी निवासी पन्नाराम उर्फ पवन पुत्र बींजाराम जाट, मूलत: अगरचंद फतेहचंद कॉलोनी हाल सारण नगर निवासी विनीत कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल, खेजड़ला निवासी महेन्द्र उफ मुकेश पुत्र नारायणराम जाट, झुंझुनूं में भुवाना तहसील के भीर गांव निवासी विकास मान पुत्र लीलाधर जाट, टूंट की बाड़ी की महिला व महाराष्ट्र में नागपुर की युवती को गिरफ्तार किया गया था। पन्नाराम व विनीत कुमार को अदालत ने एक-एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया था। जबकि अन्य चारों को जेल भेजने के आदेश दिए गए थे।
रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर पन्नाराम व विनीत को पुलिस ने शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें भी जेल भेजने के आदेश दिए गए।
रिश्ते में भाई ने रची थी हनी ट्रैप व वसूली की साजिश
पुलिस का कहना है कि एम्सकर्मी को हनी ट्रैप में फंसाकर सत्तर लाख रुपए वसूलने की साजिश उसी के रिश्ते में भाई पाबूराम पुत्र प्रतापाराम ने रची थी। जो एम्सकर्मी को युवती के साथ कमरे में छोड़कर गायब हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में बाड़मेर पुलिस की मदद लेकर दबिश दे रही है, लेकिन फिलहाल पाबूराम पकड़ में नहीं आ सका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3As29cY
0 comments:
Post a Comment