गरीब की झोपड़ी में राजे ने पी राबड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा के निधन पर गुरुवार को संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव जा रही पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे को भील समुदाय की महिलाओं ने पंडित जी की ढाणी गांव में बाजरे की राबड़ी की मनुहार की तो वे इसे टाल न सकी। राजे ने झोपड़े में खाट पर बैठकर मिट्टी की कुल्हड़ी में बड़े चाव से राबड़ी का स्वाद लिया। राजे के स्वागत के दौरान भील परिवार की महिलाओं ने उन्हें झोपड़े में चलने का आग्रह किया। बालिका नेनू भील अपने पिता हीरा भील व मोहनी भील के साथ उन्हें अपने झोपड़े में ले गई। वहां राजे को खाट पर बिठाया और मिट्टी की कुल्हडी में बाजरे और जीरे की राबड़ी पिलाई। इस दौरान हीरा ने उन्हें मकानों के पट्टे नहीं बनने की जानकारी दी तो राजे ने वहीं से जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह से टेलीफोन पर बात कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
नहीं पहनी मालाएं

जोधपुर से चाड़ी जाते वक्त नौ मील, माणकलाव, मथानिया, ओसियां, पंडित जी की ढाणी, रायमलवाडा, कंवर जी की खेजड़ी, कपूरिया, पुनासर, जाखण और चाडी में बड़ी संख्या में लोग राजे का स्वागत करने के लिए उमड़े। लोग फूल मालाएं लाए थे, लेकिन लेकिन राजे ने शोक में आने के कारण मालाएं पहनने से इनकार कर दिया। वे लोगों से आत्मीयता से मिली और उनके हाल चाल पूछे। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर भी मालाएं स्वीकार नहीं की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZfW3jq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment