फिलहाल चौकियों में शुरू हो सकते हैं तीन नए थाने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में जल्द ही चार नए पुलिस स्टेशन शुरू होंगे। गृह विभाग की स्वीकृति के बाद क्रमोन्नत पुलिस स्टेशन एयरफोर्स, भगत की कोठी व प्रतापनगर संबंधित चौकियों में ही संचालित किए जाएंगे। वहीं, पुलिस स्टेशन माता का थान व पुलिस चौकी कीर्ति नगर के लिए किराए के भवन की तलाश की जा रही है। जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री इन सभी का उद्घाटन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत 14 सितम्बर को पुलिस कमिश्नर जोधपुर में पुलिस स्टेशन कीर्ति नगर स्वीकृत किया था। वहीं, पुलिस चौकी भगत की कोठी, एयरफोर्स व प्रतापनगर को थानों में क्रमोन्नत करने की अनुमति दी थी। दीपावली से पहले मुख्यमंत्री के जोधपुर आने की संभावना है। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों चारों नए थाने शुरू कराने की तैयारियां की जा रही हैं। क्रमोन्नत होने वाले पुलिस स्टेशन भगत की कोठी, एयरफोर्स व प्रतापनगर को एकबारगी चौकी परिसर में शुरू किए जाएंगे।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि पुलिस स्टेशन माता का थान के लिए सारण नगर ओवरब्रिज से नीचे उतरने पर आस-पास के क्षेत्र में किराए की जगह तलाश की जा रही है। इस थाने के अधीन वाली एकमात्र पुलिस चौकी कीर्ति नगर के लिए रामसागर चौराहे के पास किराए की जगह ढूंढी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pTeHIY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment