देसी पिस्तौल व मैग्जीन जब्त, एक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देसी पिस्तौल व मैग्जीन जब्त, एक गिरफ्तार
- एसयूवी भी जब्त
जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने बासनी बेंदा गांव के पास एक एसयूवी का पीछा कर देसी पिस्तौल व मैग्जीन के साथ शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके तीन साथी भाग गए।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गश्त के दौरान बासनी बेंदा गांव में सफेद एसयूवी संदिग्ध नजर आई। एएसआई तेजाराम के नेतृत्व में पुलिस ने एसयूवी रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार को तेजी से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर एसयूवी रोक ली, लेकिन तीन युवक मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने एसयूवी से पकड़ में आए झालामण्ड चौराहे के पास राणजी का स्थान निवासी सुनील पुत्र भीखाराम प्रजापत को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल व मैग्जीन जब्त हुई। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार किया गया। मौके से फरार होने वाले तीन युवकों और अवैध पिस्तौल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pxh4Ry
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment