चार महीने बाद फिर दूषित होने लगी वायु, दिवाली पर और बढ़ेगा प्रदूषण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मानसून की विदाई के साथ ही थार की आबोहवा फिर प्रदूषित होने लगी है। हवा की दिशा बार-बार पश्चिमी होने से अरब व पाकिस्तान से धूल कण (पार्टिकुलेट मैटर यानी पीएम) उडकऱ जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के वायुमण्डल में आ रहे हैं।
मानसून के वक्त जून से लेकर सितम्बर तक जोधपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के आसपास था, जो पिछले एक सप्ताह में 200 को पार कर गया और शुक्रवार को 222 के स्तर पर पहुंच गया। यह खराब हवा का संकेत हैं। इस साल दिवाली पर राज्य सरकार ने दो घण्टे पटाखे फोडऩे की अनुमति दी है। ऐसे में दिवाली और उसके अगले दिन रामा-सामा को वायु प्रदूषय उच्चतम रहने की आशंका है। हालांकि प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण हिस्से में अभी तक साफ हवा है।

पिछले एक सप्ताह में जोधपुर का एक्यूआई
दिन ------- एक्यूआई
15 अक्टूबर ------- 222
14 अक्टूबर ------- 183
14 अक्टूबर ------- 171
12 अक्टूबर -------132
11 अक्टूबर ------- 121
(एक्यूआई 0 से 50 अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम स्तर, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 खराब से खराब स्तर माना जाता है।)

..........................
जोधपुर में चार महीने तक रही थी शुद्ध हवा
दिन ------- एक्यूआई
15 सितम्बर ------- 63
15 अगस्त ------- 115
15 जुलाई ------- 77
15 जून ------- 97
15 मई ------- 255
21 अप्रेल ------- 263
15 मार्च ------- 209
15 फरवरी ------- 217
15 जनवरी ------- 130

.......................
प्रदेश के अन्य शहरों की हवा अभी ठीक
शहर का नाम ------- एक्यूआई
अजमेर ------- 98
उदयपुर ------- 103
कोटा ------- 122
अलवर ------- 83
जयपुर ------- 159
पाली ------- 100
(यह एक्यूआई शनिवार अपराह्न 4 बजे का है।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YQiAml
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment