कार में चालक पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने खातियासनी गांव में लग्जरी कार में तोड़-फोड़ कर चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गुरुवार को बालाजी ग्रुप से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि प्रकरण में खोखरिया निवासी सुखदेव फंगाल पुत्र छोटाराम जाट, बांवरला निवासी भूपेन्द्र पुत्र मुकनाराम बिश्नोई, रामपुरा भाटियान निवासी जगदीश पुत्र लूम्बाराम देवासी व मूलत: गोटन में लाम्बा जाटान हाल नांदड़ी निवासी रामेश्वर पुत्र लक्ष्मणराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी बालाजी ग्रुप से जुड़े हुए हैं। भूपेन्द्र बिश्नोई डांगियावास थाने का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर है। इनके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले में कुछ अन्य युवक भी शामिल थे। इनके बारे में पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि आपसी रंजिश के चलते मथानिया थानान्तर्गत भैंसेर निवासी भोमाराम देवासी पर गत चार जुलाई को खातियासनी गांव में छह-सात वाहनों में सवार होकर आए हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था। लग्जरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। वहीं, जानलेवा हमले में भोमाराम के दोनों पांव फ्रैक्चर हो गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3F5oYqs
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment