महिला ने पुत्र-पुत्री के साथ टांके में कूदकर दी जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ा खुर्द गांव के मकान में एक महिला ने अपनी मासूम पुत्री व पुत्र के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त और आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार नांदड़ा खुर्द निवासी रिंकु (३०) पत्नी हिम्मताराम जाट ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री व तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर के टांके में कूदकर जान दे दी। रिंकु का पति हिम्मताराम व ससुर सुबह अपने कार्य पर निकल गए और सास खेत चली गई। पीछे रिंकु व दोनों बच्चे ही घर पर थे। देर शाम सास खेत से लौटी तो घर के पास ही गाय खुली घूम रही थी, जिससे उसे संदेह हुआ। वह बहू को आवाज लगाते हुए घर में घुसी, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। वहां बने टांके का दरवाजा खुला था। संदेह होने पर सास नजदीक पहुंची तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पानी से ऊपर तक भरे टांके में मासूम पौत्र दिखाई दिया। जैसे-तैसे सास ने पौत्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मशक्कत से निकाले शव
महिला के चिल्लाने पर आस-पास के लोग वहां आए। पुलिस पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद टांके से रिंकु व मासूम पुत्री का शव भी बाहर निकाल लिया गया।
नांदड़ा कला में रमीवालों की ढाणी निवासी मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाए। मृतका के भाई राजूराम पुत्र दुर्गाराम जाट की तरफ से बहनोई हिम्मताराम, बहन के ससुर हड़मानराम व सास के खिलाफ दहेज को लेकर तंग, प्रताडि़त व मारपीट करने और उससे परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज कराया।
आठ पहले हुई थी शादी, मारपीट से थी प्रताडि़त
मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की शादी वर्ष २०१३ में हिम्मताराम से हुई। बहन को दो पुत्री व एक पुत्र था। सबसे बड़ी पुत्री ननिहाल में थी, जिससे वह बच गई। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने मारपीट कर सोने व चांदी के जेवर और रुपए लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। एक साल पहले बहन से मारपीट की गई थी। तब वो बहन को अपने घर ले आया था। एक महीने तक वह पीहर में रही थी। ससुर व काकी ससुर माफी मांगकर रिंकु को ससुराल ले गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AUYPaH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment