ओझा पुन: लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेवभाई प्रजापति व अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द के सानिध्य में हुई। बैठक में सत्र 2021-23 के लिए वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुकेश अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री व अरुण जाजोदिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सत्र 2019-21 मे विभिन्न अंचलों, इकाइयों की ओर से किए गए संगठनात्मक, औद्योगिक व सेवा कार्यों की जानकारी व समीक्षा की गई। वर्तमान में प्रदेश में 76 इकाइयां व 4782 सदस्य है। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष ओझा ने प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए समस्याओं के निस्तारण का हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 100 इकाई व दस हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।
-
अंचल अध्यक्ष व महासचिव की घोषणा
इसी प्रकार जोधपुर अंचल में लगातार तीसरी बार शातिलाल बालड़ को अंचल अध्यक्ष व महावीर चौपड़ा को अंचल महासचिव के नामों की घोषणा की गई।
------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DtyWAz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment