सो रहे चालक को नीचे उतार ट्रक लूटा, दो गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सो रहे चालक को नीचे उतार ट्रक लूटा, दो गिरफ्तार
- नाकाबंदी में ट्रक भी बरामद, दो अन्य फरार
जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत नारवा गांव में पेट्रोल पम्प पर खड़े ट्रक में सो रहे चालक को नीचे उतारने के बाद डरा-धमकाकर चार व्यक्ति ट्रक लूटकर भाग गए। चालक की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करा ट्रक बरामद किया। वहीं, दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक मानाराम ने बताया कि नारवा में जाखड़ों की ढाणी निवासी महेन्द्र पुत्र तेजाराम जाट का ट्रक दो अक्टूबर की रात गांव में एक पेट्रोल पम्प पर खड़ा था। चालक अंदर सो रहा था। रात 2.45 बजे चार व्यक्ति आए और चालक को नीचे उतारा। फिर उसे डरा-धमकाकर ट्रक लूटकर ले गए। चालक ने मालिक व पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कराई और ट्रक बरामद किया। महेन्द्र की तरफ से बेरू निवासी शेराराम, केसाराम, गोपी बिश्नोई व जेठाराम के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बेरू निवासी केशाराम पुत्र कोजाराम जाट व शेराराम पुत्र मांगीलाल जाट को गिरफ्तार किया। अन्य दोनों पकड़ में नहीं आ पाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39ZF1YA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment