कतारों में खड़ी महिलाओं का दर्द जानने उम्मेद पहुंची विधायक मनीषा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद़्देनजर शनिवार को उम्मेद चिकित्सालय का बगैर सूचना दिए आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की ओपीडी में लगी हुई लम्बी कतार में पहुंचकर महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुना फि र चिकित्सकों से बात कर इतनी लम्बी कतार लगी होने के कारण पूछे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मोहन मकवाना ने बताया कि मौसमी बीमारियों की वजह से अभी मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ रंजना देसाई के साथ लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रसूताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं को जांचा। बच्चा वार्ड के निरीक्षण के दौरान विधायक पंवार ने बच्चों से उनकी तबीयत के बारे में बातचीत की तथा बच्चों को हिम्मत बंधाई। काउंटर का भौतिक निरीक्षण कर कार्मिकों को मधुर व्यवहार करने की नसीहत दीं। विधायक पंवार ने विधायक मद से एक वार्ड का जीर्णोद्धार करते हुए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jR6BNb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment