विशेष विद्यार्थियों की स्कूल से विशेष शिक्षक हटा रहा शिक्षा विभाग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर तय तिथि निकलने के बाद भी पुरानी तिथियों से जारी है, लेकिन इस बीच बासनी तंबोलिया आंगणवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक आवासीय अंध विद्यालय से विशेष योग्यजन शिक्षकों को हटाकर उनकी जगह सामान्य शिक्षक लगा दिए गए हैं। अंध विद्यालय में वर्तमान में हिंदी, राजनीति विज्ञान व म्यूजिक के विषय के तीन सामान्य व्याख्याता लगे हुए हैं। हिंदी में वरिष्ठ अध्यापक एक, अंग्रेजी-विज्ञान रिक्त, सामाजिक विज्ञान में सामान्य वरिष्ठ अध्यापक, गणित में विशेष शिक्षक लगा हुआ है। संस्कृत विषय में वरिष्ठ अध्यापक का पद रिक्त हैं। दो और विशेष शिक्षक हैं। यहां प्रदेशभर से दूष्टिबाधित व अंध विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्रेल लिपि से शिक्षण व अध्यापन कराया जाता है। यहां पर सामान्य शिक्षकों का होना भी नियमों के विरुद्ध है। विशेष शिक्षक संघ के संयोजक राजेश जाखड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि विशेष विद्यार्थियों के हितों के मद्देनजर विशेष वरिष्ठ अध्यापकों को पुन: इसी विद्यालय में लगाया जाए।

इनका कहना हैं...

मैंने लिस्ट देखी है, कुछ शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इस स्कूल का निरीक्षण करुंगा और फिर हालात देखता हूं।

- अमृतलाल, डीईओ माशि मुख्यालय, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ouUIj1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment