जोधपुर.
जयपुर रोड पर डांगियावास में धर्मकांटा के सामने पत्थर से भरे ट्रक की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई।
डांगियावास निवासी गणपत (26) पुत्र चन्द्राराम जाट गत बुधवार देर रात जोधपुर से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। डांगियावास कस्बे के पास धर्मकांटा के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए पत्थर से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। गणपत के सिर व ललाट पर गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई।
................
युवक ने लगाया फंदा
जोधपुर। निकटवर्ती लूणी तहसील के खेजड़लीकलां गांव में रहने वाले एक मानसिक रोगी युवक ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में रोशनदान की जाली में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका मानसिक उपचार चल रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।
लूणी पुलिस थाने के सबइंस्पेक्टर गणपतसिंह ने बताया कि खेजड़लीकलां निवासी 35 साल के श्यामलाल पुत्र लादूराम विश्रोई ने अपने घर के रोशनदान की जाली में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसका मार्च से मानसिक रोग का उपचार चल रहा था। इसी मानसिक बीमारी के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकु शी कर ली। उसके भाई महिराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3miSLn6
0 comments:
Post a Comment