अभियान: आओ बचाएं जिंदगियां
जोधपुर. जोधपुर में प्लेटलेट्स डोनेशन का कारवां थम नहीं रहा है। लोग काफिला बनाकर ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स डोनेट करने पहुंच रहे है। जिंदगियां बचाने का ये उत्साह, उमंग और जोश भी सैल्यूट करने लायक हैं।
लाल बून्द जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व कैलाश जैन ने बताया कि ओ नेगेटिव हुसैन, श्याम सिंह, विजय, राकेश, मोहित शर्मा इत्यादि ने एसडीपी डोनेट की। राष्ट्रीय सचिव रवि तिवड़ी ने आभार जताया। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ ने बताया कि रक्तदाता रवि खीची ने 20 दिन में 4 बार प्लेटलेट्स दे दी हैं, इनका ओ नेगेटिव ब्ल्ड गु्रप है। रवि ने 3 हजार प्लेटलेट्स पर आए एक गंभीर मरीज को प्लेटलेट्स दी हैं। राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत प्लेटलेट्स मथुरादास माथुर हॉस्पिटल हॉस्पिटल में डेंगू मरीजों के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 5 युवाओं ने आकर प्लेटलेट डोनेट की। रालोपा नेता राजेंद्र छबरवाल ने ऑनकॉल पर प्लेटलेट्स डोनेट की। उनके साथ डॉ राजेंद्र गोदारा व अशोक थोरी भी मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/प्लेटलेट्स-डोनर्स-को-सलाम-कारवां-थम-नहीं-रहा-7140099/
0 comments:
Post a Comment