जोधपुर. शहर के फैशन व डिजाइनर संस्थान आइएनआइएफडी के विद्यार्थियों ने शनिवार को फेयरवेल डे सेलिबे्रट किया। जिसमें विद्यार्थियों ने कैसीनो थीम के अनुसार फेयरवेल पार्टी को एंजॉय किया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों का डांस और मौज मस्ती के साथ स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। फेयरवेल पार्टी में मिस फेयरवेल, मिस्टर फेयरवेल व बेस्ट कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कैसीनो थीम अनुसार परिधानों में विद्यार्थियों ने रैंप पर कैटवॉक किया। जिसमें रैंप वॉक के विभिन्न राउंड के बाद अंकिता पुरोहित मिस फेयरवेल व अश्वनी कुमार मिस्टर फेयरवेल बने। इसी तरह रश्मि पारवानी व शिवम सिंह ने बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब जीता। साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार के गैम्स व डांस का आयोजन भी किया गया। शहर के फैशन व डिजाइनर संस्थान आइएनआइएफडी के विद्यार्थियों ने शनिवार को फेयरवेल डे सेलिबे्रट किया। जिसमें विद्यार्थियों ने कैसीनो थीम के अनुसार फेयरवेल पार्टी को एंजॉय किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EqyMuf
0 comments:
Post a Comment