जोधपुर। पट्टों के लिए सरकार ने सिर्फ शहर ही नहीं गांवों पर भी पूरा जोर डाल रखा है। एक आंतरिक प्रतिस्पर्धा ही मानो चल रही है। जिले में 21 से 5 पंचायत समितियां तो ऐसी हैं, जहां अभियान से पहले तक हुए सर्वे में जितने लोग पट्टे मांगने वाले थे, उससे कहीं अधिक बांट दिए गए। चामू पंचायत समिति में तो 200 प्रतिशत से ज्यादा लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। धवा ने बताया रिकॉर्ड
धवा पंचायत समिति जो अभी बनी है उसने पट्टे देने में रिकॉर्ड बनाया है। सर्वे में जितने मकान चिह्नित थे, उसके मुकाबले 182 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। 590 चिह्नित परिवारों के मुकाबले 1075 पट्टे अब तक बांटे गए हैं। लेकिन दूसरी ओर सेखाला, बावड़ी व घंटियाली पंचायत समितियां काफी फिसड्डी साबित हो रही हैं। हालांकि सेखाला में तो किसी प्रकार का पट्टा विहीन मकान सर्वे में चिह्नित ही नहीं है।
हर दिन हो रही समीक्षा
प्रतिदिन कितने पटटे बांटे और स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने लाभांवित हुए इसकी समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। प्रत्येक के लक्ष्य बांटे गए हैं। उसके लिहाज से पंचायत समितियों की वरियता तय हो रही है। संख्या के आधार पर पट्टे देने में धवा के अलावा भोपालगढ़, पिपाड़ शहर, बिलाड़ा, मंडोर व बालेसर पंचायत समितियों ने संतोषजनक कार्य किया है।
यह है जिले का औसत
- 9163 परिवार पटटाविहीन चिह्नित है सर्वे में
- 5553 पट्टे जारी किए गए
- 60.6 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया है
आंकड़ों में बात
पंचायत समिति का नाम ------ सर्वे में पटटाविहीन परिवार ---- अब तक जारी पट्टे ---- प्रतिशत प्रगति
चामू - --------------------- 61 --------------------- 142 --------------------- 232
धवा --------------------- 590 --------------------- 1075 --------------------- 182
लोहावट --------------------- 75 ---------------------111 --------------------- 148
आऊ ------------------- 105 ---------------------130 ------------------------123
ओसियां --------------------- 34 --------------------- 40 --------------------- 117
केरू --------------------- 247 --------------------- 206 --------------------- 83
मंडोर --------------------- 532 --------------------- 383 --------------------- 71
देचू --------------------- 67 --------------------- 48 --------------------- 71
भोपालगढ़ -------------------- 874 -------------------- 624 --------------------- 71
तिंवरी --------------------- 126 --------------------- 79 --------------------- 62
पिपाड़ शहर --------------------- 1104 --------------------- 687 ------------------ 62
फलोदी --------------------- 259 --------------------- 159 --------------------- 61
शेरगढ़ --------------------- 465 --------------------- 275 --------------------- 59
बिलाड़ा --------------------- 1064 --------------------- 590 --------------------- 55
बाप --------------------- 445 --------------------- 215 --------------------- 48
बालेसर ---------------------997 ---------------------349 -------------------35
लूणी --------------------- 845 --------------------- 243 --------------------- 28
बापिणी --------------------- 244 --------------------- 50 --------------------- 20
बावड़ी --------------------- 967 --------------------- 141 --------------------- 14
घंटियाली --------------------- 52 --------------------- 4 --------------------- 6
सेखाला --------------------- 0 --------------------- 0 --------------------- 0
(यह आंकड़े 27 अक्टूबर तक के हैं)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nJHSLz
0 comments:
Post a Comment