जोधपुर. स्टेट मेंटर टीम ने बुधवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व संबद्ध अस्पतालों का दौरा किया। कई कार्यों को लेकर सराहना की। मेडिकल कॉलेज से बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ. नवीन किशोरिया के साथ टीम ने निरीक्षण किया। जानकारी अनुसार टीम ने कॉलेज से तीसरी वेव को लेकर की जाने वाली सारी तैयारियों का ब्यौरा व डाटा लिया। कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी सुविधा, एमडीएम, उम्मेद व एमजीएच, संक्रामक रोग संस्थान भी जाकर देखा। टीम ने प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़, एमडीएमएच अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी, उम्मेद अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई व एमजीएच अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा से चर्चा की। सुविधाओं को लेकर टीम संतुष्ट नजर आई। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर्स ने मैन पॉवर की कमी को पूरा करने के लिए कहा। जिसमें नर्सिंग, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट सहित कई बिंदुओं से अवगत कराया। टीम एडीएम सिटी से मुलाकात की। ये टीम सरकार के समक्ष अब अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हालांकि बड़े तौर पर जोधपुर में उनको संतोषजनक तैयारियां मिली है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WNICpD
0 comments:
Post a Comment