फेस्टिव सीजन में इस बार खरीदारी के लिए शुभ योग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फेस्टिव सीजन में महाष्टमी से शरद पूर्णिमा तक आगामी सात दिनों में सर्वार्थ सिद्धि, अमृत, रवि योग, आनंदी, त्रिपुष्कर योग रहेंगे। ऐसे शुभ योगों में सोना, चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, भूमि, भवन, घरेलू सामान खरीदने से परिवार में सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार अश्विन मास की नवरात्र की महाष्टमी से शरद पूर्णिमा तक भूमि-भवन, वाहन और अन्य गृहउपयोगी चीजों की खरीदारी के लिए शुभ योग बना हैं। महाष्टमी पूजन बुधवार 13 अक्टूबर और महानवमी पूजन 14 अक्टूबर को होगा। इस बार नवरात्र में बुध कन्या राशि में उच्च का रहेगा और शनि अपनी मकर राशि में रहेगा। इन शुभ योगों की वजह से ये नवरात्र व्यापारियों के लिए भी विशेष लाभदायक रहेगा। नवरात्र के शुभ दिनों में भूमि-भवन की खरीदारी भी की जा सकती है। इस बार 7 अक्टूबर से 19-20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (पंचांग भेद) तक कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। इन मुहूर्तों में खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। मान्यता है कि इन शुभ मुहूर्तों में खरीदी गई वस्तु सुख दायक होती है। विशेष योग संयोग में गहने, वाहनों और नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा।
शरद पूर्णिमा तक कब कौन से खरीदारी के योग

13 अक्टूबर- श्रीवत्स और सुकर्मा योग
14 अक्टूबर- रवि योग सुबह 9.34 से पूरे दिन, सौम्य और दृश्य योग

15 अक्टूबर- रवि योग पूरे दिन, सर्वार्थ सिद्धि योग, धूम्र योग
16 अक्टूबर- एकादशी व्रत, रवि योग सुबह 9.21 तक

17 अक्टूबर- वृद्धि योग , त्रिपुष्कर सुबह 9.57 से शाम 5.39 तक
18 अक्टूबर- सोमप्रदोष, रवि योग सुबह 10.48 से पूरे दिन, ध्रुव योग

19 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा, रवि योग दोपहर 12.11 तक, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्ध और व्याघात योग। इस बार पंचांग भेद की वजह से कुछ जगहों पर 20 अक्टूबर को भी शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iJ9Oxy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment