अमृतसिद्धि योग के साथ बाजारों में छाने लगी त्योहारी रौनक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंधेरे पर उजाले की जीत व शांती-समृद्धि व आरोग्य के पंचपर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवद्र्धन पूजन, यम द्वितीया पंचपर्व का आगाज वैसे तो धनतेरस से होगा लेकिन फेस्टिव सीजन में रविवार को अवकाश के दिन बाजार में शहरवासियों के अलावा आस-पास के ग्रामीण अंचल से भी खरीदारों का हुजूम नजर आया। दीपावली के बाद आरंभ होने वाली शहनाइयों की ऋतु (सावों के सीजन ) को लेकर दुकानदारों ने फेस्टिव सीजन के अलावा अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया हैं। शुभ मुहूर्त के चलते कम्प्यूटर, मोबाइल, नॉनस्टिक रसोई की वस्तुएं, एलईडी, प्रोपर्टी, फ्लेट, वाहन, साज-सजावट, फर्नीचर आदि के नवीन उत्पादों की शृंखला खरीदने के लिए घरों में बजट के अनुसार विशेष योजनाएं तैयार की जा रही है। ऑटोमोबाइल शो रूमों पर शुभ मुहूर्त में दुपहिया वाहनों-कारों की डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

नक्षत्रों का राजा पुष्य को खरीदारी का महामुहूर्त 28 को
शास्त्रों में कहा गया है कि सर्वबाधा हरेत पुष्य अर्थात पुष्य नक्षत्र नक्षत्रों का राजा है। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी उत्तम, फलवद्र्धक व दीर्घकाल तक उपयोगी मानी गई है। इस बार पुष्य नक्षत्र को खरीदारी का महा योग दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को बन रहा है। यह योग करीब 25 घंटे 57 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र के दिन खरीदे जाने वाली वस्तु को चिर स्थायी और शुभ फलदायी होना माना जाता है। शुभ व महत्वपूर्ण कार्य के लिए भी पुष्य नक्षत्र को सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। इस मुहूर्त के दौरान नवीन व्यापारिक वस्तुओं, बहुमूल्य व कीमती धातुओं, इलेक्ट्रानिक उत्पाद, बहीखाता, वाहन, फर्नीचर, वस्त्र आदि वस्तुओं को खरीदना उपयुक्त है। पुष्य नक्षत्र में बहीखाते, ज्वैलरी, रियल स्टेट, इलेक्ट्रोनिक्स, वाहन, रेडीमेड गारमेंट, चांदी के बर्तन तथा पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी करना शुभ माना गया है।

शुभ मुहूर्तों में खरीदी गई वस्तु सुख दायक
फेस्टिव सीजन में इस बार नक्षत्रों के राजा गुरु पुष्य नक्षत्र के रूप में खरीदारी के महामुहूर्त का योग 28 अक्टूबर को बन रहा है। गुरुपुष्य को साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी कीमती धातुएं सोना.चांदी और भूमि-भवन की खरीदारी विशेष लाभदायक मानी गई है। ज्योतिष अनीष व्यास ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्तों में खरीदी गई वस्तु सुख दायक होती है। विशेष योग संयोग में गृहपयोगी वस्तुओं के साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी
सफ लतादायक रहेगा।

फेस्टिव सीजन में खरीदारी के श्रेष्ठ दिन
27 अक्टूबर. रवि योग
28 अक्टूबर. सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग, गुरु पुष्य व अमृत
2 नवम्बर. त्रिपुष्कर योग
3 नवम्बर. सर्वार्थ सिद्धि योग
5 नवम्बर. सर्वार्थ सिद्धि योग, राज व कुमार योग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BeazoT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment