बुध, शुक्र मंगल और सूर्य ग्रह की बदलेगी चाल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. ग्रहों की दशा के हिसाब से अक्टूबर का महीना काफी अहम रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं और दीपावली के समय पर तुला राशि में एक साथ 4 ग्रहों के रहने से बेहद शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा सभी चार ग्रहों के राशि बदलने से अलग-अलग राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तब तब इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने अक्टूबर में चार ग्रह बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। चार ग्रह राशि परिवर्तन से आम जनमानस के साथ.साथ अर्थव्यवस्था और वातावरण पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य का अपनी नीच राशि तुला में गोचर करना कई महत्वपूर्ण बदलावों का कारण साबित हो सकता है। ग्रहों की स्थिति में हो रहे इन बदलावों से विभिन्न राशियों पर शुभ प्रभाव होगा।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में 2 अक्टूबर को सुबह 9.35 बजे हो चुका है। और 30 अक्टूबर को 3.56 बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह का प्रभाव आय, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से शिक्षा, गणित, लेन-देन, निवेश और बिजनेस में फायदा मिलता है।

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश

सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होती है। तुला राशि में सूर्य का गोचर 17 अक्टूबर को दोपहर एक बजे होगा और यह ग्रह इस राशि मे 16 नवंबर को दोपहर 12.49 बजे तक रहेगा। तुला राशि में मंगल का गोचर 22 अक्टूबर को सुबह 1.13 बजे से होकर 5 दिसंबर तक होगा। मंगल का असर शारीरिक ऊर्जा और धातुओं में तांबे और सोने पर होता है। ज्योतिष अनीष व्यास के अनुसार अक्टूबर माह में शुक्र, बुध और सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेगे। लोगों की आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3os362I
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment