जोधपुर.
जिले के मथानिया थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक प्रेमी युगल गायब हो गया। तिंवरी में राजीव गांधी लिफ्ट केनाल के पास युवक की मोटरसाइकिल और उस पर युवती की चुन्नी मिलने पर पुलिस ने नहर में तलाश कराई, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि बालरवा गांव का एक युवक व तिंवरी की युवती दोपहर में अपने-अपने घरों से गायब हो गए। घर न लौटने पर परिजन ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इस बीच, तिंवरी में नहर के किनारे युवक की मोटरसाइकिल मिली। उस पर दो मोबाइल व युवती की चुन्नी रखी हुई थी। परिजन को दोनों के नहर में गिरने का अंदेशा होने लगा। पुलिस की मदद से नहर में तलाश कराई गई, लेकिन दोनों का पता नहीं लग पाया। पुलिस का मानना है कि युगल मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ी कर कहीं और चले गए होंगे।
पुलिस का कहना है कि युवक व युवती में प्रेम संबंध हैं। युवक की गुरुवार को सगाई होनी थी। इसके लिए युवती के घरवाले उसके घर पहुंच चुके थे। सगाई होने से पहले वह घर से गायब हो गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YSnuz2
0 comments:
Post a Comment