मंत्री शेखावत की माता मोहन कंवर की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर पत्नी शंकर सिंह शेखावत मेहरोली की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन हो गई। सोमवार दोपहर नागौरी गेट कागा स्थित राजपूत शमशान गृह में अन्तिम संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र मंत्री शेखावत ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
शेखावत की माता काफी समय से बीमार थीं। उनको काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी होने के कारण दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। रविवार रात को उन्होंने दिल्ली एम्स में अन्तिम सांस ली। सोमवार सुबह एम्बुलेंस से सडक़ मार्ग से उनका शव जोधपुर लाया गया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पाली सांसद पी.पी चौधरी, पूर्व सांसद सी.आर चौधरी, सूर्यवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, विधायक पब्वाराम विश्नोई, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, उप महापौर किशन लड्ढा, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, पूर्व महापौर घनश्याम आेझा ने निवास व श्मशान घाट पहुंच कर संवेदनाएं व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने फोन कर जताई सवेदनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत को फोन कर संवेदनाएं जताई। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरदीप सिंह पुरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, परषोत्तम रुपाला, डॉ. जितेंद्र सिंह, अनुराग ठाकुर, जनरल वी.के. सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mKhgJT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment